बिहार में अब 35 नहीं, 25 दिन बाद ही होगी LPG बुकिंग, जानिए सिलेंडर डिलीवरी का क्या है नया नियम

LPG Booking New Rule: पटना में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग और डिलीवरी को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं. अब 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग होगी और कैश मेमो व DAC कोड के बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा.

LPG Booking New Rule: बिहार में घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए वितरण व्यवस्था को लेकर नया अपडेट सामने आया है. पहले गैस एजेंसियों की ओर से यह गाइडलाइन जारी की गई थी कि डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे.

हालांकि, इस फैसले के खिलाफ उपभोक्ताओं के विरोध के बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और पेट्रोलियम कंपनियों को पुरानी व्यवस्था लागू रखने को कहा.

अब 25 दिन बाद कर सकेंगे बुकिंग

प्रशासन के निर्देश के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने नया स्पष्ट नियम जारी किया है. अब उपभोक्ता पहले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे. यानी पहले तय 35 दिन की समयसीमा को घटाकर 25 दिन कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है.

बिना कैश मेमो नहीं मिलेगा सिलेंडर

नई व्यवस्था के तहत एक और बड़ा बदलाव किया गया है. अब किसी भी उपभोक्ता को बिना मुद्रित कैश मेमो के गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा. गैस एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इसमें किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी.

DAC कोड भी हुआ अनिवार्य

सिर्फ कैश मेमो ही नहीं, अब उपभोक्ताओं को डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) भी दिखाना होगा.

  • कैश मेमो + DAC दोनों जरूरी
  • DAC नहीं होने पर नहीं मिलेगा रिफिल

कंपनियों का कहना है कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी डिलीवरी पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है.

शहर और गांव के लिए अलग नियम

बुकिंग की समयसीमा को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग नियम तय किए गए हैं.

  • शहरी उपभोक्ता: 25 दिन बाद बुकिंग
  • ग्रामीण उपभोक्ता: 45 दिन बाद बुकिंग

समय की गिनती सिलेंडर की डिलीवरी के दिन से की जाएगी.

क्यों लागू किए गए ये नियम?

पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार, कई जगहों पर फर्जी बुकिंग और गलत वितरण की शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं समस्याओं को खत्म करने के लिए यह सख्त नियम लागू किए गए हैं.

क्या करें उपभोक्ता?

  • समय पर बुकिंग करें (25 या 45 दिन बाद)
  • कैश मेमो संभालकर रखें
  • मोबाइल पर आया DAC कोड तैयार रखें

Also Read: LPG की लाइन से छुटकारा! बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, घर बैठे फ्री में ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >