पटना जिला अंतर स्कूल टेबल टेनिस में लोयोला ने जीता खिताब

.बिहार यंग मेंस इंस्टिट्यूट में शुक्रवार को पटना जिला अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ.

पटना. बिहार यंग मेंस इंस्टिट्यूट में शुक्रवार को पटना जिला अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ. प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग की जूनियर टीम स्पर्धा में क्राइस्ट चर्च स्कूल ने सेंट जोशेफ कॉन्वेट को 3-1 पराजित किया़ सेंट जोसेप कॉन्वेट ने सेंट माइकल्स स्कूल को 3-0 हराया़ क्राइस्ट चर्च स्कूल ने सेंट माइकल्स को 3-0 से मात दी़ बालक वर्ग की जूनियर टीम स्पर्धा में लिटेरा वैली ने सेंट माइकल्स को 3-0 हराया़ सीनियर गर्ल्स कैटेगरी में लोयोला ने नोट्रे डेम को 3-1 पराजित किया़ बालक वर्ग की सीनियर टीम स्पर्धा में लोयोला ने लिट्रा वैली को 3-1 और सेंट माइकल्स स्कूल को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >