वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरानी शिव मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल

बिक्रम के पुरानी शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने भजन-कीर्तन में भाग लेकर भक्तिमय माहौल को और गहरा किया.

बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट

Patna News : बिक्रम नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित पुरानी शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया.

शिव चर्चा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया. शिव चर्चा के दौरान भगवान शिव की महिमा, उनके स्वरूप और भक्तों के प्रति उनकी कृपा का वर्णन किया गया. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजन प्रस्तुत किए. भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए. कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा.

धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण मजबूत करने का उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि पुरानी शिव मंदिर में धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करना तथा लोगों को भगवान शिव की भक्ति से जोड़ना है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

कार्यक्रम में बिक्रम बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, वार्ड पार्षद रेनू कुमारी, वार्ड पार्षद स्मिता गुप्ता, संतोष कुमार, रामाराव, मिंटू ठाकुर, सिकंदर कुमार, अरुण कुमार, विकास कुमार उर्फ भालू सेठ, धीरज तिवारी, चंदन ठाकुर, संजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >