पटना जंक्शन की बदलेगी सूरत, स्काईवॉक बनने से यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगेंगे

Patna Junction: पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की जा रही है. इसी कड़ी में अब पटना जंक्शन पर स्काईवॉक बनने वाला है. इसके निर्माण से स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रण करने में आसानी होगी. यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जायेंगे.

Patna Junction: बिहार का पटना जंक्शन सबसे व्यस्ततम जंक्शन की लिस्ट में शामिल है. लाखों यात्रियों का यहां से आना-जाना होता है. ऐसे में यात्रियों को हर तरह की सुविधा मिले, इसे लेकर कई इंतजाम रेलवे की ओर से किए गए हैं. इस बीच अब पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए ही स्काईवॉक का निर्माण किया जाएगा. साथ ही इस पर चढ़ने के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए जायेंगे. पटना जंक्शन पर बनने वाले स्काईवॉक से तीनों एफओबी एक साथ जुड़ जाएंगे.

यात्रियों को होगी आसानी

पटना जंक्शन पर यह सुविधा मिलने से हर दिन करीब दो लाख से अधिक यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में आसानी होगी. यात्री एक एफओबी से प्लेटफॉर्म पर किसी भी जगह पर उतर सकते हैं. इसके साथ ही प्लेटफार्म पर जाने में आसानी होगी. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि, पटना जंक्शन पर लगने वाले भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा.

स्काईवॉक के लिए सर्वे का काम शुरू

इधर दानापुर रेल मंडल के एक अधिकारी माने तो, स्काईवॉक बनाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है. अगले महीने यानी कि, अगस्त में डीपीआर हाजीपुर जोन को सौंप दी जाएगी. प्लेटफॉर्म नंबर एक से 10 तक पर स्काईवॉक पर चढ़ने के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगेगी. हालांकि, यह भी रहा जा रहा है कि, एस्केलेटर उसी प्लेटफॉर्म पर बनेगा, जहां पर भीड़ ज्यादा होगी. वहीं, एफओबी पर चढ़ने के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी.

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

इसे साथ ही स्काईवॉक पर हर वक्त मॉनिटरिंग के लिए आरपीएफ तैनात रहेंगे. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जायेंगे. बता दें कि, पटना जंक्शन पर इन बदलावों से न केवल स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी. रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पटना जंक्शन के पुनर्विकास की योजना बनाई है, जिसमें ये निर्माण कार्य एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

Also Read: Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, इन विभागों से जुड़े फैसले पर लग सकती है मुहर… मिलेगा खास तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >