Lok Sabha election 2024: महराजगंज से निर्दलीय चुनाव लडेंगे ई सच्चिदानन्द राय…..

Lok Sabha election 2024 सच्चिदानन्द राय महराजगंज से निर्दलीय चुनाव लडेंगे. उनकी इस घोषणा के बाद बिहार में सियासी हलचलें तेज हो गई है.

Lok Sabha election 2024 सच्चिदानन्द राय महराजगंज से निर्दलीय चुनाव लडेंगे. इस बात की जानकारी सच्चिदानन्द राय ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए दी. बताते चलें कि महागठबंधन में महाराजगंज लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है. हालांकि, कांग्रेस ने अब तक यहां से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है. इसी बीच सच्चिदानंद राय ने महाराजगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर सियासी हलचलें बढ़ा दी है.

सच्चिदानंद राय बीजेपी से बागी होकर एमएलसी का चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उनकी जीत भी हुई थी. राजनीति गलियारों में इनकी जीत को लेकर प्रशांत किशोर की भूमिका की भी बड़ी चर्चा हुई थी. अब यह देखना होगा कि क्या लोकसभा में भी सच्चिदानन्द राय को प्रशांत किशोर का समर्थन मिलेगा.

(खबर अपडेट हो रही है)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >