कैंपस : मगध महिला कॉलेज के तीन हॉस्टलों के लिए चयनित छात्राओं की पहली लिस्ट जारी

मगध महिला कॉलेज में नये सत्र की जिन छात्राओं ने हॉस्टल के लिए आवेदन किया था, इसकी पहली लिस्ट कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है

संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में नये सत्र की जिन छात्राओं ने हॉस्टल के लिए आवेदन किया था, इसकी पहली लिस्ट कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है. इसमें तीन हॉस्टलों की लिस्ट जारी की गयी है, जिसमें चयनित छात्राएं 24 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक अपना नामांकन ले सकेंगी. महिला छात्रावास में 154 छात्राएं. वेलफेयर छात्रावास में 10 छात्राएं और वैदेही छात्रावास में 50 छात्राओं की लिस्ट जारी की गयी है. महिला छात्रावास के लिए छात्राओं को नामांकन के लिए 12 हजार रुपये और वैदेही के लिए 10 हजार रुपये का पेमेंट करना होगा. साथ ही जब छात्राएं हॉस्टल के नामांकन के लिए आयेंगी, तो उन्हें सबसे पहले छात्रावास की फीस देनी होगी. इसके बाद एप्लिकेशन रिसिप्ट, एडमिशन स्लिप के साथ ऑरिजनल डॉक्यूमेंट भी देने होंगे. छात्राओं को अपने लोकल गार्जियन के साथ आना होगा. डॉक्यूमेंट में पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ-2, ऑरिजनल व फोटोकॉपी आधार कार्ड, कास्ट सर्टिफिकेट, एडमिशन रिसिप्ट, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, मेस पेमेंट रिसिप्ट और विजिटर्स लिस्ट शामिल है. छात्राएं बाकी जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर देख सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >