शराब लदी कार पलटी, तस्कर फरार

फुलवारीशरीफ में पुनपुन नदी सुरक्षा तटबंध के किनारे शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक लाल रंग की कार को पलटे हुए देखा. वाहन के आसपास बड़ी मात्रा में पाउच में भरी देसी महुआ शराब बिखरी और बहती नजर आयी.

प्रतिनिधि, फुलवारीशरीफ

फुलवारीशरीफ में पुनपुन नदी सुरक्षा तटबंध के किनारे शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक लाल रंग की कार को पलटे हुए देखा. वाहन के आसपास बड़ी मात्रा में पाउच में भरी देसी महुआ शराब बिखरी और बहती नजर आयी.

यह हादसा धनकी गांव के आसपास हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में भारी मात्रा में देसी शराब लदी थी. वाहन के पलटते ही शराब से भरे पाउच फट गये और शराब सड़क पर फैल गयी. घटना के बाद तस्कर फरार हो गये. सुबह-सुबह शराब से भरे वाहन को पलटा देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. ् सूचना मिलते ही जयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तस्करों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटनास्थल थाना क्षेत्र परसा बाजार इलाके में पड़ता है. हालांकि जानीपुर पुलिस ने ही सड़क से वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया है. उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि शराब किसके द्वारा और कहां से लायी जा रही थी तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क को चिन्हित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >