77 करोड़ के निवेश के लिए 13 इकाइयों को जमीन आवंटित

बियाडा की परियोजना मंजूरी समिति (पीसीसी) की बैठक में इस हफ्ते में 77 करोड़ के नये निवेश प्रस्तावों के लिए 13 इकाइयों को जमीन आवंटित की गयी है.

संवाददाता, पटना बियाडा की परियोजना मंजूरी समिति (पीसीसी) की बैठक में इस हफ्ते में 77 करोड़ के नये निवेश प्रस्तावों के लिए 13 इकाइयों को जमीन आवंटित की गयी है. बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई परियोजना समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है.जानकारी के अनुसार 9 अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में 5.93 एकड़ भूमि आवंटित की गयी है. यहां पर खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा और सामान्य विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रोंं में यूनिट लगायी जायेंगी. स्वीकृत प्रस्तावों से 77 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावित हैं. इसमें लगभग 539 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. जानकारी के अनुसार जिन कंपनियों को यूनिट लगाने के लिए जमीन दी गयी है, उसमें मेसर्स मिथिला एक्सट्रूज़न एलएलपी, मेसर्स यूनिक फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स पटना हार्डवेयर और मेसर्स नॉस्टिनो फूड्स शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >