Lalu Yadav: लालू यादव के सिर आज फिर से सजेगा ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष का ताज’, 13वीं बार बनेंगे पार्टी के ‘कर्ता-धर्ता’

Lalu Yadav: बिहार चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव को 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है. आज पार्टी की बैठक में उनकी ताजपोशी होगी. बीते दिन राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी हुई थी. पढे़ं पूरी खबर…

Lalu Yadav: पटना के बापू सभागार में आज यानी शनिवार को राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है. इस खास मौके पर पार्टी के संस्थापक और कर्ताधर्ता लालू प्रसाद यादव की 13वीं बार राष्ट्रीय अध्ययक्ष के रूप में ताजपोशी होगी. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे करेंगे. बता दें, लालू प्रसाद यादव ने बीते 23 जून को पार्टी ऑफिस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. वहीं, उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है. 

कल हुई थी कार्यकारिणी की बैठक 

शुक्रवार को राजधानी पटना के होटल मौर्या में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता खुद लालू यादव ने की. वहीं आज की परिषद बैठक में उनके छोटे बेटे और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. राजद की आज की इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति से भी जोड़ा जा रहा है.

लालू यादव के नामांकन पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया

लालू यादव के नामांकन के बाद तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए कहा था, “लालू यादव ने 12 टर्म तक पार्टी का सफल नेतृत्व किया है. उनकी अगुवाई में पार्टी ने सामाजिक न्याय और गरीबों की आवाज को बुलंद किया है. अब 13वीं बार अध्यक्ष बनना पूरे कार्यकर्ता वर्ग के लिए गर्व की बात है.”

ALSO READ: Good News: बिहार की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें, जानिए रूट और टायमिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >