Lalu Family: लालू के नाती भारत में नहीं इस देश में लेंगे मिलिट्री की ट्रेनिंग, जानिए दो साल में क्या-क्या सिखाया जाता है

Lalu Family News: लालू यादव के नाती ने 18 साल की उम्र में सेना की राह चुन ली है. दो साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए रवाना हुए हैं. चर्चा का विषय यह है कि आखिर रोहिणी के बेटे किस देश में मिलिट्री की ट्रेनिंग लेंगे.

Lalu Family News: लालू प्रसाद यादव के नाती आदित्य अब अगले दो साल सेना की ट्रेनिंग में बिताएंगे. रोहिणी आचार्य के बड़े बेटे आदित्य ने 18 साल की उम्र में देश की सेवा और अनुशासन की राह चुनी है. सिंगापुर में रह रहीं रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बेटे की तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी और उस पर गर्व जताया.

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्री-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य अब दो साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए गया है. उन्होंने बेटे की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहादुर, साहसी और अनुशासन में रहने वाला है. रोहिणी ने भावुक अंदाज में लिखा कि जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाइयों में ही इंसान सच्चा योद्धा बनता है और आदित्य को हर चुनौती से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए.

सिंगापुर की ‘बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग’ का हिस्सा बने हैं आदित्य

बताया जा रहा है कि आदित्य सिंगापुर की ‘बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग’ यानी बीएमटी का हिस्सा बने हैं. सिंगापुर में यह ट्रेनिंग नेशनल सर्विस के तहत होती है. वहां के युवाओं के लिए काफी अहम मानी जाती है. इस दौरान युवाओं को अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क और लीडरशीप की ट्रेनिंग दी जाती है. ट्रेनिंग के दौरान हथियार चलाने, परेड, मार्चिंग और कठिन हालात में जीवित रहने की भी सीख दी जाती है. दो साल की ट्रेनिंग के बाद ही यह तय होता है कि जवान किस यूनिट में काम करेगा.

रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू यादव को किडनी देकर चर्चा में आई थीं. हाल के दिनों में उन्होंने बिहार की राजनीति और लालू परिवार से दूरी बनाने की बात भी कही थी. लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब रोहिणी अपने परिवार और बच्चों के भविष्य पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं.

Also Read: Rohini Acharya: लालू-राबड़ी के नाती 2 साल की मिलिट्री ट्रेनिंग पर गए, पढ़िए रोहिणी आचार्य ने बंदूक वाली फोटो के साथ क्या लिखा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >