टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Patna News : भगवानगंज थाने के चिथौल कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय महेंद्र मांझी की मौत रविवार को टूट कर गिरे 11 केवी के बिजली के तार की चपेट में आने से हो गयी.

मसौढ़ी. भगवानगंज थाने के चिथौल कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय महेंद्र मांझी की मौत रविवार को टूट कर गिरे 11 केवी के बिजली के तार की चपेट में आने से हो गयी. इधर सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र मांझी रविवार को दोपहर खेत से धान काट घर लौट रहा था. इसी दौरान चिथौल पोखर के पास स्थित ट्रांसफाॅर्मर के टूट कर गिरे 11 केवी के बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. इस संबंध में मृतक की पत्नी किरण देवी ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कराया है. इधर घटना की खबर सुन भाकपा माले के प्रखंड सचिव राकेश कुमार और किसान महासभा के नेता सत्यनारायण महतो मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बधाया. इधर पार्टी के जिला कार्यालय सचिव कमलेश कुमार ने मृतक के परिजनों को पांच लाख मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >