केके पाठक बनाये गये राजस्व पर्षद के अध्यक्ष

राज्य सरकार ने करीब महीना भर से अवकाश पर चल रहे 1990 बैच के आइएएस अधिकारी केके पाठक की नयी पोस्टिंग की है.

संवाददाता,पटना राज्यसरकार ने करीब महीना भर से अवकाश पर चल रहे 1990 बैच के आइएएस अधिकारी केके पाठक की नयी पोस्टिंग की है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक केके पाठक को राजस्व पर्षद का अध्यक्ष सह सदस्य नियुक्त किया गया है. वे बिपार्ड के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. सरकार ने उनके राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में पोस्टिंग की अधिसूचना रद्द कर दी है. अवकाश से लौटने के बाद श्री पाठक को नये पद पर योगदान के लिए कहा गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में दीपक कुमार सिंह फिलहाल अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. इसके साथ ही विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य के अतिरिक्त प्रभार के पद से मुक्त कर दिया गया है. वहीं 2013 बैच के आइएएस अधिकारी कमलेश कुमार सिंह को पूर्णिया के बंदोवस्त अधिकारी से तबादला करते हुए निदेशक भू अर्जन के पद पर तैनाती की गयी है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >