कैंपस : स्टेट वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में खुशी को मिला गोल्ड मेडल

29-31 अगस्त तक गोपालगंज में आयोजित हुए स्टेट वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शाहपुर की रहनेवाली खुशी को जूनियर और सीनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल मिला है

संवाददाता, पटना 29-31 अगस्त तक गोपालगंज में आयोजित हुए स्टेट वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शाहपुर की रहनेवाली खुशी को जूनियर और सीनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल मिला है. इसके साथ बेस्ट वेट लिफ्टर का भी खिताब मिला है. खुशी पटना साहिब के गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में ग्रेजुएशन फर्स्ट इयर की छात्रा हैं. खुशी बताती हैं कि अंडर 55 केजी कैटेगरी के लिए उन्होंने वेट लिफ्टिंग की थी. उन्होंने जूनियर और सीनियर कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया. खुशी कुमारी पिछले पांच सालों से वेट लिफ्टिंग कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >