अब 7-14 दिन का इंतजार खत्म, तुरंत मिलेगी डिजिटल कॉपी, जमीन के कागज होंगे ऑनलाइन

Land Records Portal: बिहार सरकार ने आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है. 1 जनवरी 2026 से जमीन और राजस्व से जुड़े कागजों की कागजी नकल व्यवस्था पूरी तरह बंद होगी. अब सभी वेरीफाई रिकार्ड्स लैंड रिकॉर्ड पोर्टल से डिजिटल हस्ताक्षर के साथ ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे समय, पैसा और मेहनत की बचत होगी.

Land Records Portal: बिहार के आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व रिकार्ड्स की वेरीफाई कॉपी जारी करने की पारंपरिक व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है. 1 जनवरी 2026 से पुरानी कागजी नकल की व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी जाएगी.

सभी प्रकार के राजस्व रिकार्ड्स की केवल डिजिटल साइंड कॉपी ही जारी की जाएंगी, जो विधि अनुसार सत्यापित प्रतिलिपि के रूप में मान्य होंगी. इसके बाद सभी जमीन-राजस्व के कागज भू-अभिलेख पोर्टल से ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर के साथ मिलेंगे.

जारी पत्र में क्या बताया गया

इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, जिला अभिलेखागार के प्रभारी पदाधिकारियों तथा सभी अंचलाधिकारियों को पत्र जारी किया है. पत्र में बताया गया है कि अब तक राजस्व अभिलेखों की सत्यापित प्रति या नकल लेने के लिए लोगों को आवेदन, स्टाम्प, चिरकुट और कई बार दफ्तर जाना पड़ता था. इसमें 7 से 14 दिन भी लग जाते थे और दूर-दराज के गांवों के लोगों को काफी दिक्कत होती थी. अब जमीन और राजस्व से जुड़े कागजों की नकल (वेरीफाईड कॉपी) लेने के लिए लोगों को अंचल या अभिलेखागार के दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

समय, पैसा और मेहनत की बचत होगी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश दिया है कि लोगों को इस नई व्यवस्था की जानकारी दी जाए. सरकार का कहना है कि इससे समय, पैसा और मेहनत तीनों की बचत होगी. सरकार ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई कागज अभी ऑनलाइन नहीं दिख रहा है, तो उसकी मांग भी ऑनलाइन ही की जा सकती है. उपलब्ध होते ही उसकी डिजिटल हस्ताक्षरित नकल पोर्टल पर दे दी जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आम लोगों को होगा फायदा

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते इस नई व्यवस्था को समझ लें और 1 जनवरी 2026 के बाद नकल के लिए दफ्तर न जाएं बल्कि ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करें. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम जनता समय रहते नई व्यवस्था से अवगत हो सके और ऑनलाइन प्रणाली का अधिक से अधिक लाभ उठा सके.

इसे भी पढ़ें: 25 से 30 किमी कम हो जाएगी बिहार से यूपी की दूरी, 8.44 करोड़ की लागत से सिसवा घाट पुल निर्माण कार्य शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >