नए गानों के बीच धूम मचा रहा खेसारी लाल यादव का पुराना होली सॉन्ग, यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा Views

खेसारी लाल यादव का पुराना होली सॉन्ग Khesari Lal Yadav Old Holi Song

पटना : होली आते ही होली के गाने लोगों के जुबान पर आ जाते हैं, चाहे वह नये हो या पुराने. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के एक पुराना होली वीडियो सॉन्ग को यूट्यूब पर काफी बार देखा जा रहा है. खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना रिलीज होते ही धूम मचाने से नही चूकता.जहां होली के कई नए गाने पसंद किये जा रहे हैं वहीं खेसारी लाल यादव के एक पुराने वीडियो सॉन्ग को भी यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है.खेसारी लाल यादव के इस वीडियो सॉन्ग का नाम “दरोगा जी छोड़ दी” है.जो लोगों को होली में काफी पसंद आ रहा है.

इस गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल ने पिछले साल 2019 में अपलोड किया था जिसे अभी तक 2 करोड़ 38 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं तो वहीं संगीत आशीष वर्मा ने दिया है. खेसारी लाल यादव के गायकी और डांस दोनों को काफी पसंद किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >