Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव में कन्हैया कुमार की एंट्री, पप्पू यादव के बयान से बढ़ सकती है RJD की टेंशन

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में कन्हैया कुमार की भूमिका क्या होगी इस बारे में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मीडिया को बताया. उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका में होगी.

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारी में जुटी हुई है. बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस लगातार काम कर रही है. इसी क्रम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी को भी बदला गया है. कृष्णा अल्लावरू प्रभारी बनाये गए हैं. गुरुवार को वो बिहार पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि जो नेता और कार्यकर्ता प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत करेंगे उन्हें उसका इनाम दिया जायेगा. अब निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि कांग्रेस इस बार के चुनाव में बड़े भाई की भूमिका में होगी. इसके अलावा उन्होंने कन्हैया कुमार के रोल पर भी बयान दिया है.

Video सोर्स- ANI

कन्हैया कुमार के रोल पर क्या बोले पप्पू यादव

मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा, “कांग्रेस मजबूत है. मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. हम और कन्हैया कुमार हमारे महासचिव के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे. कांग्रेस महागठबंधन को मजबूत करने आई है. कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका में चुनाव लड़ेगी और अपने कोर्ट में चुनाव लड़ेगी.”

कांग्रेस कन्हैया कुमार को लड़वा सकती है बिहार विधानसभा का चुनाव

बिहार की सियासी फिजाओं कन्हैया कुमार को लेकर यह बात चल रही है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारने का मन बना रही है. हालांकि, कन्हैया को लेकर महागबंधन की सहयोगी दल RJD असहज महसूस करती हैं. क्योंकि युवाओं में कन्हैया की बड़ी फैन फ़ॉलोइंग. इसलिए राजद को लगता है कि तेजस्वी यादव का कद कन्हैया कुमार के बिहार में एक्टिव होने से छोट हो सकता है. जो अटेंशन फिलहाल तेजस्वी को मिलता है वो कन्हैया को मिलने लगेगा. इसलिए राजद के नेता कन्हैया के समर्थन में बहुत कम दिखाई देते हैं.

इसे भी पढ़ें: सीट बंटवारे पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का RJD को दो टूक, बोले- पार्टी जो सीटें चाहती हैं, वह मिलेंगी

Video: कीचड़ में उतर कर ये क्या करने लगे शिवराज सिंह चौहान? केंद्रीय कृषि मंत्री का दिखा अनोखा रूप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >