Kal Ka Mausam: 8 अगस्त को इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Kal Ka Mausam: बिहार में 8 अगस्त को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. राज्य के 10 जिलों में भयंकर बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और ठनका गिरने की भी संभावना है.

Kal Ka Mausam: बिहार के जिलों में इन दिनों रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच 8 अगस्त को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग, पटना की तरफ से बिहार के 10 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और ठनका गिरने की भी संभावना है.

इन जिलों में होगी भयंकर बारिश…

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, खगड़िया, कैमूर और बक्सर जिले में भारी बारिश होगी. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. बादल गरजने और ठनका गिरने की संभावना को देखते हुए खासकर किसानों को खुले में नहीं रहने की अपील की गई है.

तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में हो रही लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट की संभावना जताई गई है. आज गुरुवार को बिहार के पांच जिले सुपौल, अररिया, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई थी. बिहार के दक्षिणी भागों के जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया.

9 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 अगस्त को पूरे बिहार में तेज बारिश होने की उम्मीद है. दूसरी तरफ लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण बिहार में गंगा, कोसी, और गंडक जैसी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. पटना, समस्तीपुर, मुंगेर, और कटिहार के निचले इलाकों में पानी भर गया है. कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है और हजारों लोग प्रभावित हैं.

पटना में गंगा से हाहाकार

पटना की बात करें तो गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से कई घाटों पर गंगा पानी पाथवे पर आ गया है. महावीर घाट, भद्र घाट, बुदेलटोली घाट के पास पाथवे पर गंगा का पानी बह रहा है. अशोक रापजथ को भद्रघाट से जोड़ने वाले मार्ग पर बैरिकेटिंग कर गायघाट से नौजर घाट के बीच आवागमन रोका गया है.

Also Read: Tourist Place In Bihar: बिहार के इस ‘मिनी लद्दाख’ को देख दिल दे बैठेंगे आप, असली बाइक ट्रिप का लेना है मजा तो आ जाइये…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >