बिहार में 4988 करोड़ की लागत से बन रहा पुल इस साल हो जायेगा शुरू, इन इलाकों में आना-जाना होगा आसान

Kachchi Dargah-Bidupur 6 lane Cable: बिहार में इस साल कच्ची दरगाह-बिदुपुर केबल पुल चालू हो जाएगा. इसके बन जाने से कई जिलों के बीच की दूरी कम हो जाएगी.

Kachchi Dargah-Bidupur 6 lane Cable Bridge: बिहार में गंगा नदी पर बन रहा कच्ची दरगाह-बिदुपुर केबल पुल इस वर्ष यानी 2025 के अंत तक चालू हो जाएगा. इसके बनाने से बिहार के कई जिलों के बीच यात्रा करने की दूरी कम हो जाएगी. कच्ची दरगाह-बिदुपुर केबल पुल बिहार की राजधानी पटना, वैशाली को जोड़ते हुए, पड़ोसी राज्य झारखंड से नेपाल सीमा तक जाने में सहूलियत प्रदान करेगा और पटना के व्यस्त पुलों पर होने वाले भारी ट्रैफिक जाम को कम करेगा. इस पुल को 4988 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. यह पुल 67 पायों पर खड़ा होगा और गंगा के वाटर लेवल से 13 मीटर ऊंचा रहेगा.

बिहार के विकास में निभाएगा अहम योगदान

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल आने वाले दिनों में बिहार के विकास में अहम योगदान देगा. इस पुल के बन जाने से न सिर्फ दक्षिण और उत्तर बिहार के बीच की दूरी को कम होगी बल्कि यातायात भी आसान हो जाएगी. कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के चालू होने से पटना के जेपी सेतु, महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर वाहनों का दबाव कम हो जायेगा. इन इलाकों में जाम की समस्या से राहत मिलेगी. इस पुल के बन जाने से व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा क्योंकि यह पुल झारखंड से नेपाल सीमा तक पहुंच को भी आसान बनाएगा.

Kachchi dargah-bidupur 6 lane cable

पांच साल देरी से शुरू हुआ था निर्माण कार्य

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू होना था, लेकिन इसका निर्माण पांच साल देरी से वर्ष 2016 में शुरू हुआ. साथ ही इस पुल का पब्लिक-प्राइवेट- पार्टनरशिप के तहत निर्माण कार्य पूरा करने की समयसीमा वर्ष 2020 तय की गई थी. इसमें विलंब हुआ.

अंतिम दौर में निर्माण कार्य

सरकार की देख रेख में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. अधिकारियों की माने तो इसे इसी साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. 67 पायों पर केबल के सहारे बनाये जा रहे पुल में दो पायों के बीच की दूरी 160 मीटर होगी. इसे एक इंजीनियरिंग चमत्कार माना जा रहा है. बाढ़ के खतरे से बचने के लिए पुल की ऊंचाई गंगा के जलस्तर से 13 मीटर रखी गई है ताकि आवागमन बाधित न हो. बताया जा रहा है कि इस पुल के नीचे से जल परिवहन वाले जहाज भी आसानी से गुजरेंगे. कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के बनने के बाद नवादा, मुंगेर या नालंदा जिले की ओर से आने वाली गाड़ियों को उत्तर बिहार जाने के लिए पटना आने की जरूरत नहीं होगी. इससे जाम से परेशान पटना शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को आसानी से सफर कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में वर्षों से बन रहे इन दो पुलों की गजब है कहानी, आधा-अधूरा काम छोड़कर भाग गयी निर्माण कंपनी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >