न्यायिक सेवा भर्ती : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक मौका

बिहार लोक सेवा आयोग ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा (कनिष्ठ कोटि) के तहत आवेदन की तिथि बढ़ा दी है.

संवाददाता, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा (कनिष्ठ कोटि) के तहत आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के तहत कुल 173 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. अब आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक विस्तारित की गयी है. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च थी. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के आदेश 13 मार्च के आलोक में अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 अप्रैल तक विस्तारित कर दी गयी है. न्यायालय के निर्देश के बाद इसमें संशोधन किया गया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि 23 फरवरी को प्रकाशित विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें यथावत लागू रहेंगी. इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे. अब वे विस्तारित अवधि में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG PRADHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >