जेपी गंगापथ पर दुकान लगा रहे वेंडरों ने जल्द दुकान उपलब्ध कराने की मांग की

जेपी गंगापथ पर बैठक करते हुए दुकानदारों ने सरकार से शीघ्र स्थायी और व्यवस्थित दुकान उपलब्ध कराने की मांग की है.

पटना. जेपी गंगापथ पर बैठक करते हुए दुकानदारों ने सरकार से शीघ्र स्थायी और व्यवस्थित दुकान उपलब्ध कराने की मांग की है. दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले चार वर्षों से यहां दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. करीब दो माह पहले निगम प्रशासन द्वारा उनकी दुकानों को यह कहकर हटा दिया गया कि 14 जनवरी के बाद उन्हें नयी और व्यवस्थित दुकानें आवंटित कर दी जाएंगी, लेकिन अब तक कोई दुकान नहीं मिली. दुकानदार प्रतिनिधि रमण कुमार निराला ने बताया कि वर्तमान में गंगापथ के नीचे दुकान लगाने से कमाई नहीं हो पा रही है. सड़क से नीचे होने के कारण ग्राहक वहां तक नहीं पहुंच पाते. ऊपर से गुजरने वाली गाड़ियों के कारण गंगा नदी की रेत और बालू दुकानों में भर जाती है, जिससे सामान खराब हो रहा है. पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी भारी कमी है. दुकानदारों ने कहा कि वे खुद साफ-सफाई करते हैं, फिर भी धूल और गंदगी से परेशानी बढ़ गयी है. मौके पर दुकानदार संघ के अध्यक्ष मनीष रौशन, उपाध्यक्ष रमण कुमार निराला, सचिव निशांत आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR PRABHAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >