JP Ganga Path: दो फेज में इस तरह होगा जेपी गंगा पथ का एक्सटेंशन, अप्रैल से शुरू होगा काम, क्या मिला आदेश?

JP Ganga Path: जेपी गंगा पथ का एक्सटेंशन दो फेज में किया जाएगा. इसके निर्माण को लेकर एजेंसियों को आदेश जारी किया गया है. हर हाल में अप्रैल महीने में काम शुरू कर देने का निर्देश दिया गया है. पूरी सड़क का निर्माण लगभग 4 साल में पूरा हो सकेगा.

JP Ganga Path: पहले फेज में शेरपुर से कोईलवर तक सड़क बनाई जाएगी. इसमें 17.65 किलोमीटर बांध पर सड़क बनेगी. दूसरे फेज में दीघा से शेरपुर तक एलिवेटेड फोरलेन रोड बनाया जाएगा. इस तरह से दो फेज में जेपी गंगा पथ का एक्सटेंशन होगा. सड़क के निर्माण को लेकर बिहार राज्य पथ विकास निगम ने एजेंसियों को आदेश जारी किया गया है. विश्व समुद्र इंजीनियरिंग को पहले फेज में एट-ग्रेड सड़क का काम शुरू करने को लेकर आदेश दिया गया है.

बारिश के दिनों में लोगों को मिलेगी राहत

बांध पर फोरलेन सड़क के बनने से बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. आराम से गाड़ियां आ-जा सकेंगी. साथ ही कोईलवर और बिहटा के बीच ट्रैफिक जाम से भी राहत मिल सकेगी. बिहार राज्य पथ विकास निगम के अधिकारियों की माने तो, मार्च तक निर्माण एजेंसियों को फाइनेंशियल क्लोजर जमा करना है. इसके बाद अप्रैल महीने में ही काम शुरू कर देने का आदेश दिया गया.

सड़क के निर्माण में तेजी की वजह यह बताई जा रही है कि बारिश का मौसम आने के बाद गंगा के किनारे पिलर का काम रूक सकता है. इसलिए जल्द ही काम शुरू कर दिया जाए. साथ ही दीघा से शेरपुर के बीच सड़क निर्माण का भी सुझाव दिया गया. पूरे सड़क का निर्माण चार साल में पूरा होने की संभावना है. इस प्रोजेक्ट में 5500 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इसमें 15 साल तक एजेंसी ही इस सड़क का रखरखाव करेगी.

लोगों को मिलेगा ये फायदा

इस रोड के निर्माण से आम लोगों को सीधा फायदा होगा. गाड़ियां पटना से बक्सर 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचेंगी. यहां से उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में आने-जाने वाले लोगों को जाम मुक्त सफर का आनंद मिलेगा. बक्सर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली आना-जाना आसान हो जाएगा. जबकि, यूपी के बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर जाने में भी बहुत कम समय लगेगा.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में कब आएगी FSL रिपोर्ट? जहानाबाद में दवा दुकानदार से ड्रग्स इंस्पेक्टर ने की पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >