कैंपस : जोसा ने जारी किया पांचवें चरण का सीट आवंटन रिजल्ट, 22 तक एडमिशन

ज्वाइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी (जोसा) ने बुधवार को काउंसेलिंग 2024 के पांचवें दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है

संवाददाता, पटना ज्वाइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी (जोसा) ने बुधवार को काउंसेलिंग 2024 के पांचवें दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने बीटेक प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है, वे वेबसाइट josaa.nic.in. पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं. सीट आवंटित छात्रों को 22 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन रिपोर्ट करनी होगी, फीस का भुगतान करना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे. फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान और प्रश्नों का उत्तर 23 जुलाई तक दिया जायेगा. जिन छात्रों ने एनआइटी काउंसेलिंग में भाग लिया था और इंजीनियरिंग काउंसेलिंग से अपनी सीटें वापस लेना चाहते हैं, वे 17 से 22 जुलाई के बीच सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकल सकेंगे. जोसा जेइइ मेन और जेइइ एडवांस्ड रैंक के आधार पर आइआइटी, एनआइटी समेत 121 संस्थानों की 59,917 सीटों के लिए काउंसेलिंग आयोजित कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >