गिरिराज के बाद जितन राम मांझी भी चाहते हैं सीएम नीतीश को मिले भारत रत्न, बताई ये वजह...

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग तेज होती जा रही है. केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद अब जितन राम मांझी ने भी नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग की है.

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग तेज होती जा रही है. जहां पहले जेडीयू की ओर से यह मांग की जा रही थी. वहीं अब एनडीए के सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अनेक बाधाओं के साथ काम किया है और पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं. उन्होंने महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा समेत सभी क्षेत्रों में विकास किया है.

उन्होंने आगे कहा कि अनेकों मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगते हैं. लेकिन, नीतीश कुमार पर ऐसा कोई आरोप नहीं है, और न ही कोई लगा सकता है. इसलिए हम समझते हैं कि सीएम नीतीश को भारत रत्न दिया जाना चाहिए.

Also Read: Patna Airport का नया टर्मिनल भवन इस महीने होगा चालू, हवाई अड्डा पहुंचने का बदलेगा रास्ता

गिरिराज सिंह और संजय झा भी कर चुके हैं मांग

इससे पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की मांग की थी. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग कर चुके हैं. संजय झा ने कहा था कि नीतीश कुमार ने बिहार को रसातल से निकाला है. कुछ दशक पहले जो काम अविश्वसनीय था, नीतीश कुमार ने वो काम करके दिखाया है. नीतीश के लिए भारत रत्न की मांग करने वालों की लिस्ट में अब जीतनराम मांझी का नाम भी जुड़ गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >