सात फ्लैटों का ताला तोड़ लाखों के गहनों की चोरी

patna news: फुलवारीशरीफ. संपतचक के गोपालपुर थाना क्षेत्र और परसा थाना इलाके में बीते दो दिनों के भीतर चोरों ने तांडव मचा दिया है.

फुलवारीशरीफ. संपतचक के गोपालपुर थाना क्षेत्र और परसा थाना इलाके में बीते दो दिनों के भीतर चोरों ने तांडव मचा दिया है. चोरी की इन घटनाओं ने न केवल आम लोगों को दहशत में डाल दिया बल्कि जनप्रतिनिधियों तक को नहीं बख्शा. घटना के बाद स्थानीय थाना व वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. सीसीटीवी, एफएसएल व डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अपार्टमेंट इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाई जाये और सुरक्षा के ठोस इंतजाम किया जाये.

चोरों ने परसा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के नजदीक सुधा होम टाउन अपार्टमेंट में मंगलवार रात करीब 1:25 बजे चोरों का गिरोह परिसर में दाखिल हुआ और सात फ्लैटों का ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवरात ले भागे. इसी दौरान एक युवती जो विवाह समारोह में वेलकम गर्ल्स का काम करती है, पुलिस की मदद से घर पहुंच रही थी. पुलिस की गश्ती गाड़ी देखकर चोर भाग निकले. चोरी का तस्वीर वहां लगे कैमरे में कैद हो गयी है. वहीं, कई फ्लैट्स में इफ़्कौन्स कम्पनी के इंजीनियर और प्रतिष्ठित लोग रहते हैं.

सुधा होम टाउन अपार्टमेंट के नजदीक पुलिस फोर्स लगभग हर वक्त मौजूद रहती है. लगातार हो रही इन वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. सुबह चोरी की जानकारी लगने पर परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिन-जिन फ्लैट में चोरी की वारदात हुई वहां एफएसएल की टीम व खोजी कुत्ते को बुला कर साक्ष्य जमा किया. चोरों का दल जिन फ्लैट में घुसा उसमें कोई रहता नहीं है. चोरों के टारगेट पर केवल जेवरात था. कितने का जेवरात चोर ले गये इसकी जानकारी अभी फ्लैट मालिक ने पुलिस को नहीं दी है.

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक अरुण मांझी के फ्लैट का भी ताला तोड़ा

इस घटना के ठीक दो दिन पहले गोपालपुर के भोगीपुर स्थित छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट में जदयू के पूर्व विधायक अरुण मांझी के फ्लैट में चोरों ने देर रात धावा बोल दिया. विधायक अपने फ्लैट में सो रहे थे कि तभी आधी रात को हथियारबंद चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. हालांकि, खटपट की आवाज सुनते ही विधायक की पत्नी और उनकी नींद खुल गयी. शोर मचाने पर उनका अंगरक्षक जाग गया और मौके पर पहुंचकर चोरों को खदेड़ दिया. इस दौरान चोरों का दल अपार्टमेंट के अन्य फ्लैटों में भी घुसा और जेवरात चुराकर फरार हो गया. परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस ने एफएसएल टीम और खोजी कुत्तों की मदद से सबूत इकट्ठा किये हैं. साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. परसा और गोपालपुर थाना पुलिस की ओर से छानबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >