रिटायर इंजीनियर के घर से जेवर व नकदी समेत 20 लाख की चोरी

गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलकापुरी में शुक्रवार की देर रात चोरों ने सोन कमांड विभाग के रिटायर इंजीनियर श्रीकृष्ण सिंह के आलीशान मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

फुलवारीशरीफ. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलकापुरी में शुक्रवार की देर रात चोरों ने सोन कमांड विभाग के रिटायर इंजीनियर श्रीकृष्ण सिंह के आलीशान मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में ताला बंद कर बाहर गये हुए थे. लौटने पर परिजनों ने मकान का मुख्य गेट टूटा और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पाया. चोरों ने मुख्य गेट का ताला काटकर मकान में घुस कर एक-एक कमरे का ताला तोड़ डाला. सभी कमरों को खंगालते हुए चोर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, एक लैपटॉप और कीमती घड़ी लेकर फरार हो गये.पीड़ित परिवार ने इस घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >