Patna : विधानसभा के अधिकारी के फ्लैट से छह लाख के गहने चाेरी

न्यू पुनाईचक इलाके में रहने वाले बिहार विधानसभा के प्रशाखा पदाधिकारी बिक्रम कुमार के फ्लैट से चाेराें ने छह लाख के गहनों की चोरी कर ली. वह बहन का इलाज कराने गया गये हुए थे.

पटना . शास्त्रीनगर थाने के न्यू पुनाईचक इलाके में रहने वाले बिहार विधानसभा के प्रशाखा पदाधिकारी बिक्रम कुमार के फ्लैट से चाेराें ने छह लाख के गहनों की चोरी कर ली. वह पुनाईचक में डॉ भरत सिंह क्लिनिक के पीछे स्थित चंद्रा फ्लैट के फ्लैट संख्या 10 में रहते हैं. हालांकि, मूल रूप से औरंगाबाद के खरांटी गांव के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि वह पत्नी का इलाज कराने के लिए बहन के साथ साेमवार की सुबह करीब 5:30 बजे गया गये हुए थे. इसके बाद जब वह सोमवार की रात 9:15 बजे लौटे, ताे पाया कि मेन गेट खुला हुआ है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है. इसके अलावा ट्रंक में रखा गहनाें से भरा सूटकेस गायब है. उस सूटकेस में सोने की दो चेन, दाे मंगलसूत्र, दो बाला, एक हार, चार अंगूठी, नथिया, दो झुमके व अन्य गहने थे. इनकी कीमत करीब छह लाख रुपये है. इस संबंध में उन्होंने शास्त्रीनगर थाने में केस दर्ज करा दिया है. बिक्रम ने बताया कि मकान मालिक व अन्य किरायेदारों से पूछताछ की, लेकिन किसी को जानकारी नहीं थी. उनकी शादी दो साल पहले हुई थी और गहने पत्नी के थे. गहनों को ट्रंक के अंदर बंद कर रख दिया था. लेकिन सभी गहने चोरी हो गये हैं. चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है. इधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >