Jeevika Salary: जीविका कर्मियों पर मेहरबान नीतीश सरकार! वेतन दोगुना करने का फैसला

Jeevika Salary: बिहार सरकार ने जीविका के तहत काम करने वाले 1.4 लाख कर्मियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अब इन कर्मियों की सैलरी दोगुनी कर दी है. इस फैसले से जीविका कर्मियों को सीधा लाभ होगा. पढे़ं पूरी खबर…

Jeevika Salary: बिहार सरकार ने जीविका कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) से जुड़े सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता, सामुदायिक सेवा प्रदाता एवं सामुदायिक संसाधन सेवी के मासिक मानदेय दोगुना करने का फैसला सरकार की तरफ से लिया गया है. इसके लिए 347.51 करोड़ (तीन अरब सैतालीस करोड़ इक्याबन लाख) रूपये की स्वीकृति दी गई है.

1.4 लाख कर्मियों को होगा फायदा

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि सरकार के इस फैसले से जीविका के तहत काम करने वाले लगभग 1.40 लाख प्रशिक्षु, प्रशिक्षक, फील्ड स्टाफ और अन्य कर्मियों की सैलरी दोगुनी हो जाएगी. इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. उन्होंने कहा कि विभागीय संकल्प के अनुसार, मानदेय वृद्धि से हर साल 735 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार राज्य सरकार पर आएगा. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 347.51 करोड़ रुपए की अग्रिम स्वीकृति बिहार आकस्मिकता निधि से प्रदान की गई है.

“जीविका के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार”

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार जीविका स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर विकास कार्य कर रही है. अब सरकार के इस फैसले से जीविका से जुड़े सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता, सामुदायिक सेवा प्रदाता एवं सामुदायिक संसाधन सेवी को सीधा लाभ होगा.

ALSO READ: Patna AIIMS: पटना एम्स के 2 डॉक्टरों पर सीबीआई ने दर्ज की FIR, बड़ा फर्जीवाड़ा कर ली थी नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >