आज जारी होगा जेइइ मेन का रिजल्ट

जेइइ मेन अप्रैल परीक्षा का परिणाम व ऑल इंडिया रैंक अब 19 अप्रैल को जारी किया जायेगा. इस संबंध में शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक्स पर जानकारी दी है.

– एनटीए ने एक्स पर दी सूचना संवाददाता, पटना जेइइ मेन अप्रैल परीक्षा का परिणाम व ऑल इंडिया रैंक अब 19 अप्रैल को जारी किया जायेगा. इस संबंध में शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक्स पर जानकारी दी है. अमित आहूजा ने बताया कि पूर्व में यह परिणाम 17 अप्रैल को प्रस्तावित था. गुरुवार को फाइनल आंसर-की जारी भी कर दी गयी थी, लेकिन करीब दो घंटे बाद ही हटा ली गयी. इसके बाद से ही देशभर में लाखों विद्यार्थी और अभिभावक रातभर परिणाम का इंतजार करते रहे. शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एनटीए की ओर से एक्स पर इस संबंध में सूचना जारी की गयी और बताया गया कि परिणाम अब 19 अप्रैल को जारी किया जायेगा. आहूजा ने बताया कि जारी की गयी फाइनल आंसर-की में 11 प्रश्नों के जवाबों में बदलाव किया गया था, जिनमें एक प्रश्न को ड्रॉप भी किया गया था. फाइनल आंसर-की में कुछ जवाबों पर अभिभावकों व विद्यार्थियों को संतुष्टि नहीं थी. इसके चलते एनटीए ने फाइनल आंसर-की को हटा लिया. फाइनल आंसर-की शुक्रवार दोपहर दो बजे दोबारा जारी कर दी गयी. इस आंसर-की के आधार पर ही विद्यार्थियों का ऑल इंडिया रैंक व एडवांस्ड एग्जाम देने की पात्रता घोषित होगी. इस वर्ष जेइइ मेन परीक्षा दो सेशंस में बीइ-बीटेक के लिए 19 पारियों में संपन्न हुई, जिसमें इतिहास में सर्वाधिक 15 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >