जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 को नयी दिल्ली में

जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में 29 जून को होगी. इसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे और इस बैठक में देशभर से करीब एक सौ नेताओं के जुटने की संभावना है.

पटना. जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में 29 जून को होगी. इसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे और इस बैठक में देशभर से करीब एक सौ नेताओं के जुटने की संभावना है. इसमें राज्य सरकार में पार्टी के तमाम मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे. इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के संबंधित नेताओं को संदेश भेजा जा चुका है. सूत्रों के अनुसार इस बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. साथ ही कई एजेंडों को लेकर प्रस्ताव पास किये जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >