JDU-BJP कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव हो गया तय, उमेश कुशवाहा बोले- CM नीतीश का कोई विकल्प नहीं

JDU-BJP News: बिहार जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दावा किया है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी और बीजेपी बराबर सीट पर लड़ेगी.

JDU-BJP News: बिहार में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों के बीच सीटों की दावेदारी शुरू हो गई है. बिहार जदयू के अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू और बीजेपी एक बराबर सीट पर लड़ेगी. उमेश कुशवाहा ने यह भी कहा कि सीट का फार्मूला क्या रहेगा ये गठबंधन के अंदर की बात है और एनडीए में शामिल दल चट्टानी एकता के साथ जुड़े हुए है.

एनडीए का प्रदर्शन होगा बेहतर

उमेश कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार की राजनीति में कोई पार्टी बड़ी या छोटी नहीं है और हमारी पार्टी कभी छोटी नहीं रही. इसके बाद उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर लड़ी थी लेकिन जदयू किशनगंज हार गई. इस साल के लोकसभा चुनाव में जीतनराम मांझी आ गए, तो एक सीट कम लड़े. आगे उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा और एनडीए का प्रदर्शन बेहतर होगा. कुशवाहा ने यह भी याद दिलाया कि सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि 2025 में 225 सीट पार होंगे।

लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए बिहार जदयू अध्यक्ष ने कहा कि यह रिजल्ट नीतीश कुमार की देन है. बिहार में सीएम नीतीश का कोई विकल्प नहीं है. गठबंधन का फेस वही रहेंगे. एक आंकड़ा देते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रों में पार्टियों को मिली बढ़त की गिनती में एनडीए 177 सीट पर आगे था जिसमें जेडीयू 74 पर, बीजेपी 68 पर , लोजपा 29 पर और हम 6 पर को बढ़त मिली है.

2020 में कैसा था सीट शेयरिंग फार्मूला

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राजग में नीतीश कुमार की जदयू 122 और बीजेपी 121 सीटों पर लड़ी थी. मुकेश सहनी की वीआईपी को बीजेपी ने अपने कोटे से 11 सीटें दी थी. वहीं जीतन मांझी की हम पार्टी को जदयू ने अपने कोटे से 7 सीटें दी थी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बिजली कनेक्शन की नई दरें तय, 3 से 150 किलोवाट तक का रेट जानिए

चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी, NDA पूरा करेगी कार्यकाल, बिहार के EX CM ने की भविष्यवाणी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >