स्लो सर्वर से परेशानी, रिचार्ज के बाद बिजली रीस्टोर होने में लग रहा अधिक समय

सर्वर स्लो होने से बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. रिचार्ज के बाद बिजली रीस्टोर होने में अधिक समय लग रहा है. पहले रिचार्ज होने के बाद 15-20 मिनट में बिजली आ जाती थी

संवाददाता, पटना सर्वर स्लो होने से बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. रिचार्ज के बाद बिजली रीस्टोर होने में अधिक समय लग रहा है. पहले रिचार्ज होने के बाद 15-20 मिनट में बिजली आ जाती थी. लेकिन अब उसमें एक से डेढ़ घंटे तक लग जा रहा है. इतना ही नहीं, कई उपभोक्ताओं ने सर्वर के धीमी गति से अपडेट लेने की भी शिकायत की. इसके कारण बिजली बिल अकाउंट माइनस में जाने पर जब बिजली कनेक्शन को काट दिया जाता है, तो इसकी सूचना भी तुरंत अपडेट नहीं होती है. ऐसे में स्मार्ट बिजली एप पर उपभोक्ता कनेक्टेड दिख रहा होता है, जबकि उसका लाइन बंद हो चुका होता है. एप पर दिख रहे स्टेटस को सही मान कर पहले उपभोक्ता वायरिंग आदि में फॉल्ट होने की आशंका मानकर उसको दूर करने का प्रयास करता है. उसे ठीक पाकर जब थोड़ी देर बाद एप को चेक करता है तो उस पर लाइन डिसकनेक्ट दिखता है. मीटर रिचार्ज करने के बाद भी तुरंत अपडेट में रिचार्ज नहीं दिखाता है और बिजली बहाल होने के तुरंत बाद वह कनेक्टेड स्टेज में भी नहीं दिखता है बल्कि उसमें भी समय लग रहा है. बीते तीन-चार दिनों से यह समस्या है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DURGESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >