Patna ISKCON Temple Theft : जन्माष्टमी के मौके पर पटना के इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची भीड़ के बीच बदमाशों ने छह लोगों के मोबाइल फोन गायब कर दिए. इसके अलावा सिपारा निवासी राजू कुमार की बाइक भी चोरी हो गयी. राजू परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. घटना के बाद शुक्रवार देर रात पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
छह श्रद्धालुओं के मोबाइल हुए गायब
जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने छह लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की.
परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे थे राजू
सिपारा निवासी राजू कुमार भी परिवार के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गयी. मंदिर से बाहर निकलने के बाद बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
शुक्रवार देर रात दर्ज हुआ मामला
मोबाइल और बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर शुक्रवार देर रात तमाम पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार से कम हुई भीड़
इस बार इस्कॉन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाये गये थे. इससे गेट पर ज्यादा भीड़ नहीं लग रही थी. श्रद्धालु एक गेट से मंदिर में प्रवेश कर रहे थे और दर्शन के बाद दूसरे गेट से बाहर निकल रहे थे. इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति भी नहीं बनी.
पिछले साल एक ही गेट से था प्रवेश और निकास
पिछले साल मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए एक ही गेट का इस्तेमाल किया गया था. इसके कारण काफी भीड़ जमा हो गयी थी. पुलिस के अनुसार, भीड़ का फायदा बदमाशों ने उठाया था. इस बार अलग-अलग गेट की व्यवस्था के बावजूद चोरी की घटनाएं सामने आयी हैं.
सुरक्षा में करीब 200 पुलिसकर्मी थे तैनात
जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन मंदिर में सुरक्षा के लिए करीब 200 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गयी थी. इसके अलावा सादे वेश में भी पुलिस बल को लगाया गया था. इसके बावजूद मंदिर परिसर और आसपास चोरी की घटनाएं सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. मोबाइल और बाइक चोरी करने वाले बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : पटना के 11 प्रखंडों में अगले 2-3 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा
