IRCTC Tender Scam: रेलवे टेंडर घोटाला मामले में लालू परिवार पर आरोप तय करने का फैसला सुरक्षित, अब इस दिन होगी सुनवाई

IRCTC Tender Scam: रेलवे टेंडर घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आ गया है. दरअसल, लालू परिवार पर आरोप तय करने का फैसला दिल्‍ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने सुरक्षित रख लिया है. अब इस मामले में 23 जुलाई को सुनवाई होगी.

IRCTC Tender Scam: बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेलवे टेंडर घोटाला मामले में अपडेट आ गया है. मामले में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद लालू परिवार पर आरोप तय करने का फैसला सुरक्षित रख लिया गया है. बता दें कि, इस मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री रबड़ी देवी, प्रेम चंद्र गुप्ता और सरल गुप्ता आरोपी हैं. अब इस मामले में 23 जुलाई को सुनवाई होगी. स्पेशल सीबीआई जज विशाल गोगने की अदालत ने आरोप तय करने को लेकर दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है. दरअसल, लालू यादव की ओर से वकील ने दलील दी थी कि, यह मुकदमा राजनीति से प्रेरित है.

ये है पूरा मामला

ऐसे में 23 जुलाई का दिन आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साथ-साथ उनके परिवार के लिए भी बेहद खास माना जा रहा है. उस दिन सीबीआई द्वारा दर्ज रेलवे टेंडर घोटाला से जुड़े मामले में कोर्ट कोई बड़ा फैसला ले सकता है. बता दें कि, लालू यादव जब रेल मंत्री थे, तब ही से यह मामला जुड़ा हुआ है. लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब IRCTC ने होटलों के संचालन, रखरखाव और विकास के लिए टेंडर जारी किया था. इसी दौरान बड़ा आरोप लगाया गया कि, जानबूझकर यह टेंडर एक विशेष कंपनी (सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड) को लाभ पहुंचाने के इरादे से दी गई. इस कंपनी की मालकिन सरला गुप्ता थीं, जो लालू यादव के करीबी सहयोगी और तत्कालीन राज्यसभा सांसद प्रेम चंद गुप्ता की पत्नी हैं.

23 जुलाई को होगा फैसला

वहीं, सीबीआई जांच की माने तो, इस टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी मूल्यांकन के दौरान अन्य बोलीदाताओं को जानबूझकर कम अंक दिए गए, जिससे सुजाता होटल्स एकमात्र योग्य बोलीदाता बन गई और उसे कॉन्‍ट्रैक्‍ट दे दिया गया. बड़ा आरोप है कि, इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट के बदले में पटना में लालू परिवार को जमीन दी गई थी. इसे बेनामी तरीके से ट्रांसफर किया गया था. वहीं, इस मामले में कई बार आरोपियों से पूछताछ की गई. हालांकि, लालू यादव समेत अन्य खुद को निर्दोष बताते रहे. ऐसे में अब सुनवाई 23 जुलाई को होगी. जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है.

Also Read: पीएम मोदी के बिहार लैंड होने से पहले सांसद का प्रधानमंत्री पर हमला, पूछा- स्पेशल पैकेज का क्या हुआ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >