पटना से दुबई, कतर, ओमान समेत इन देशों में जाने वाले यात्रियों ने कैंसिल कराया टिकट, कई फ्लाइटें रद्द

Iran USA Conflict: पटना से कतर, कुवैत, दुबई समेत अन्य खाड़ी देशों में जाने वाले कई यात्रियों ने टिकट कैंसिल कर दिया है. खाड़ी देशों में रहने वालों से परिजन लगातार हाल-चाल पूछ रहे हैं. टिकट कैंसिल होने की वजह से 5 मार्च तक विमानें रद्द कर दी गई हैं.

Iran USA Conflict: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने परेशानी बढ़ा दी है. तनाव को देखते हुए पटना से दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद होकर फ्लाइट से दुबई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जाने वाले 150 यात्रियों ने टिकट कैंसिल करा दिया है. दो मार्च तक भारत से खाड़ी देश में जाने वाली फ्लाइट और इन देश के एयर स्पेस से गुजरने वाले विमानों को रद्द कर दिया गया है.

5 मार्च तक रद्द की गईं फ्लाइटें

जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग एयरलाइंस के अनुसार करीब 150 यात्रियों ने 1 और 2 मार्च की टिकट को रद्द कराकर आगे की टिकट बुक कराई है. इसके अलावा कई लोगों ने अपना टिकट रिफंड भी करा दिया है. एयर इंडिया, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस ने खाड़ी देशों के लिए जाने वाली प्लाइट को पांच मार्च तक रद्द कर दिया है.

पटना से खाड़ी देशों के लिए टिकट का दाम

पटना से दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद होते हुए खाड़ी देशों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का टिकट आम दिनों में 10 से 25 हजार रुपये में मिलता है. लेकिन मिडिल ईस्ट में युद्द की स्थिति उत्पन्न होने की वजह से खाड़ी देशों को जाने वाली सभी उड़ानें ही रद्द कर दी गई हैं.

दुबई में रहने वालों के परिजन की बढ़ी टेंशन

दुबई में रहने वाले सब्जीबाग के इब्राहिम के परिवार के सदस्य उमर ने बताया कि जब से युद्द की सूचना मिली है, उसके बाद से लगातार अपने बेटे से बात कर रहे हैं. साथ ही उन्हें घर के अंदर ही रहने की सलाह दे रहे हैं. जबकि रमना रोड के आजम ने बताया कि उनका भाई वाहिद बहरीन के एक निजी मॉल में काम करता है. लेकिन हमले के बाद से प्राइवेट कंपनियों ने अपने सभी वर्कर को फ्लैट के अंदर रहने की सलाह दी है.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: मनीष रंजन की बेल पर सुनवाई आज, CBI को देना पड़ सकता है जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >