बिहार के इंजीनियर का शव 20 दिन बाद पहुंचा पटना, समुद्री जहाज पर हुए मिसाइल हमले में गई थी जान

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में जान गंवाने वाले बिहार के इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर 20 दिन बाद पटना पहुंचा है. परिजन शव को पटना से उनके पैतृक गांव भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के रानी बमिया ले जा रहे हैं. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में हुए हमले में जान गंवाने वाले भागलपुर जिले के चीफ इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर 20 दिनों बाद पटना पहुंच गया है. परिजन पटना से एंबुलेंस के माध्यम से इंजीनियर का शव जिले के सन्हौला प्रखंड के रानी बमिया गांव ले जा रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है.

ड्रोन हमले में हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को इजरायल-ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के दौरान एक समुद्री जहाज पर हमला हुआ था. यह जहाज थाईलैंड से भारत की ओर आ रहा था. इसी दौरान ड्रोन हमले में देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत हो गई थी. वे उस जहाज पर चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे.

तेल टैंकर पर हुआ था हमला

मिली जानकारी के अनुसार, ईराक के समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ को निशाना बनाया गया था. इसी हमले में देवनंदन प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मौत हो गई. इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया.

2019 में मुंबई में बस गए थे देवनंदन

देवनंदन प्रसाद सिंह वर्ष 2019 में अपने परिवार के साथ बिहार से मुंबई जाकर बस गए थे. वे लंबे समय से समुद्री जहाजों पर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे और अपने परिवार का सहारा थे.

गांव को था अपने इंजीनियर पर गर्व

देवनंदन को गांव के लोग एक मेहनती, ईमानदार और समर्पित इंजीनियर के रूप में जानते थे. समुद्र में काम करते हुए वे देश का नाम रोशन कर रहे थे. गांव के लोगों को उन पर गर्व था.

पार्थिव शरीर का था बेसब्री से इंतजार

पिछले 20 दिनों से परिवार और गांव के लोग उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे. परिजन दिल्ली जाकर सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे. अब जब उनका शव घर पहुंच रहा है, तो माहौल गमगीन हो गया है.

Also Read: मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की इराक में मौत, अंतिम दर्शन के लिए तरस रहा परिवार

Also Read: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष समेत 6 पर FIR, CM के कार्यक्रम में हंगामे मामले में कुलपति पर भी उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >