Industry In Bihar: बिहार की 25 इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लिए मिली जमीन, 168 करोड़ हो सकते हैं इंवेस्ट

Industry In Bihar: बिहार में उद्योग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में खबर है कि राज्य के 25 इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लिए जमीन मिल गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें लगभग 168 करोड़ रुपए का निवेश हो सकता है.

Industry In Bihar: बिहार सरकार राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के पहल कर रही है. बिहार की तरफ इंवेस्टर्स का ध्यान आकर्षित हो, इसके लिए कई योजनाएं लाई जा रही है. इसी कड़ी में अलग-अलग इंडस्ट्रियल एरिया में टोटल 12.5 एकड़ में फैले 25 इंडस्ट्रियल यूनिट्स को जमीन और प्लग एंड प्ले शेड आवंटित किए गए. दरअसल, यह सभी प्लॉट बिहार के अलग-अलग इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में आवंटित किए गए हैं.

उद्योग सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला

जानकारी के मुताबिक, उद्योग सचिव और बिहार एवं औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीआईएडीए) के निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में बियाडा की परियोजना मंजूरी समिति (पीसीसी) की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया.

इतने करोड़ के इंवेस्टमेंट की उम्मीद

जानकारी के अनुसार, प्लॉट के लिए स्वीकृत प्रस्तावों से टोटल 168.52 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट आकर्षित होने की उम्मीद है. इनसे लगभग 1194 रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की संभावना है. संबंधित यूनिट्स आईटी/आईटीइएस, फूड प्रोसेसिंग, कपड़ा और प्लास्टिक और जेनेरल मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े हुए हैं.

बिहार में 2 स्पेशल इकोनॉमी जोन बनाने की घोषणा

कुछ दिनों पहले ही बिहार के दो जिलों पश्चिम चंपारण के कुमार बाग और बक्सर के नवानगर में स्पेशल इकोनॉमी जोन बनाने की घोषणा की गई थी. इन 2 स्पेशल इकोनॉमी जोन में लगभग 300 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे. पश्चिम चंपारण में 125 और बक्सर में 125 एकड़ की जमीन में इकोनॉमी जोन डेवलप किया जाएगा. इससे लाखों लोगों को रोजगार मिल सकेगा.

उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया था कि बिहार की इकोनॉमिक पहचान को बदलने की कोशिश की जा रही है, इसके लिए फैक्ट्रियां लगाई जा रही है. स्पेशल इकोनॉमी जोन के बनने से देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा विदेशों से भी उद्योगपति बिहार में फैक्ट्रियां लगाने के लिए आयेंगे.

Also Read: Bulldozer Action: पटना के इस इलाके में 5 एकड़ की जमीन पर चलेगा बुलडोजर, डीएम के आदेश के बाद नोटिस जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >