Video: शहीद पिता का बिहार में श्राद्ध करता मासूम बेटा, भावुक करने वाला वीडियो देखिए

Bihar Video: कश्मीर बॉर्डर पर शहीद हुए हवलदार अंकित का अंतिम संस्कार होने के बाद अब उनका मासूम बेटा श्राद्ध कर्म संपन्न कर रहा है. इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

Bihar Video: भागलपुर जिला के रंगरा प्रखंड में चापर गांव है. जहां के लाल अंकित का श्राद्ध कर्म हो रहा है. अंकित भारतीय सेना में हवलदार थे. पिछले दिनों उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट टीम) ने घुसपैठ की कोशिश की. जिसे भारतीय जवानों ने विफल कर दिया. लेकिन गोलीबारी में बिहार निवासी जवान अंकित शहीद हो गए. स्वतंत्रता दिवस पर उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा. उन्हें अंतिम विदाई दी. शहीद अंकित का मासूम बेटा अपने पिता के श्राद्ध कर्म को विधिपूर्वक कर रहा है. इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >