INDIA Seat Sharing: लालू-तेजस्वी ने बुला ली इमरजेंसी बैठक, क्या महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बनेगी बात?

INDIA Seat Sharing: महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले आज लालू यादव और तेजस्वी यादव ने इमरजेंसी बैठक बुला ली है. यह बैठक राबड़ी आवास पर होगी, जिसमें कांग्रेस, वीआईपी और लेफ्ट पार्टियों के नेता शामिल होंगे. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सीट शेयरिंग को लेकर सब कुछ क्लियर हो जायेगा.

INDIA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हलचल मची है. ऐसे में आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इमरजेंसी बैठक बुला ली है. राबड़ी आवास पर यह बैठक 12 बजे होगी. इस बैठक में कांग्रेस, वीआईपी और लेफ्ट पार्टियों के नेता शामिल होंगे.

सीट शेयरिंग पर बन सकती है बात

इस बैठक को लेकर संभावना जताई जा रही है कि सहयोगी दलों के नेता सीटों को लेकर अपनी-अपनी बात रखेंगे. जिसके बाद सीट शेयरिंग को लेकर सब कुछ क्लियर हो सकेगा. इसके साथ ही पारस को लेकर भी इस बैठक में चर्चा हो सकती है और कुछ फैसला लिया जा सकता है.

सूरजभान सिंह होंगे आरजेडी में शामिल

मोकामा के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह अपने परिवार के साथ शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हो सकते हैं. उनके साथ पत्नी और पूर्व सांसद वीणा देवी और भाई और पूर्व सांसद चंदन सिंह भी राजद की सदस्यता ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव खुद सूरजभान परिवार को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे.

शुक्रवार को तेजस्वी-मुकेश सहनी की हुई थी बैठक

आज महागठबंधन की होने वाली बैठक में काफी कुछ क्लियर हो सकता है. इससे पहले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच शुक्रवार की देर रात 2 घंटे तक बैठक हुई थी. लेकिन उसका कोई पॉजिटिव नतीजा नहीं निकल पाया.

2020 के विधानसभा चुनाव में किसे-कितनी सीटें?

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो, महागठबंधन में आरजेडी ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था. बाकी के सहयोगी दलों में कांग्रेस को 70, सीपीआई-माले को 19, सीपीआई को 6 और सीपीएम को 4 सीटें दी गई थी. उस वक्त मुकेश सहनी एनडीए में शामिल हो गये थे. मुकेश सहनी ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था. हालांकि, इस बार काफी लंबे समय से मुकेश सहनी महागठबंधन के साथ ही है. फिलहाल, आज होने वाली बैठक के नतीजे का इंतजार है.

Also Read: Bihar Election News: ‘हैलो कौन’ गाने से भोजपुरी में मिली पहचान, क्या पॉलिटिक्स के बनेंगे सुपरस्टार? जानिये रितेश पांडे के बारे में सब कुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >