India-Pakistan Tension: भारत-पाक जंग के बीच एक्शन में बिहार सरकार, 4 विभागों की छुट्टियां रद्द

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जारी है. इसी बीच बिहार सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है. सरकार ने बिहार में 4 विभागों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं. साथ ही सभी कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात होने के निर्देश दिए गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी के बीच बिहार सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. प्रदेश की नीतीश सरकार ने कड़ी सुरक्षा तैयारियों का हवाला देते हुए प्रशासनिक, पुलिस, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन कर्मियों की सभी छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बी राजेंद्र द्वारा जारी आदेश किसी भी संभावित आपता स्थिति या सुरक्षा खतरे का सामना करने के लिए राज्य की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय को लेकर यह फैसला लिया गया है.

यह सुरक्षा के एहतियाती कदम है

प्रदेश सरकार की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार, प्रशासन या पुलिस विभाग में किसी भी स्तर के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अगली सूचना तक छुट्टी नहीं दी जाएगी. सभी अधिकारियों को बिना किसी देरी के ड्यूटी पर तैनात होने और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेंद्र ने गुरुवार को कहा कि उभरते राष्ट्रीय सुरक्षा माहौल को देखते हुए यह एक एहतियाती कदम है. सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहना चाहिए. यह आदेश आपदा प्रबंधन विभाग पर भी लागू होता है. 

अलर्ट मोड में रहें

स्वास्थ्य विभाग और कानून व्यवस्था एजेंसियों को भी निर्देश दिया गया है कि ये बिना किसी देरी किए ड्यूटी पर रिपोर्ट करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहें. यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए संसाधन, कार्मिक और आपातकालीन प्रोटोकॉल मौजूद हों.

ALSO READ: India Attack Pak: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, एक-एक लोगों की हो रही थंब प्रिंट जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >