स्वतंत्रता दिवस पर गूंजीं दो किलकारियां, दोगुनी हुई परिवारों की खुशी, बेटे का नाम अगस्त रखने का लिया फैसला

संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के गीतों के बीच दो नवजात शिशुओं के जन्म ने खुशियां दोगुनी कर दीं. एक बेटे और एक बेटी के जन्म ने राष्ट्रीय पर्व को और भी यादगार बना दिया. दोनों प्रसव सामान्य हुए और मां-बच्चा स्वस्थ हैं.

Patna News : फुलवारी शरीफ में देश आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, वहीं संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देशभक्ति के गीतों के बीच दो नवजात बच्चों की किलकारियां गूंज उठीं. राष्ट्रीय पर्व के दिन एक बेटे और एक बेटी के जन्म से अस्पताल का माहौल खुशियों से भर गया. खास बात यह रही कि दोनों प्रसव सामान्य तरीके से हुए और जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं.

झंडोत्तोलन के बाद हुई दो सामान्य डिलीवरी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संपतचक में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं की सामान्य प्रसव से डिलीवरी करायी गयी. मुस्तफापुर निवासी सीमा कुमारी ने बेटे को जन्म दिया, जबकि सिरपतपुर निवासी काजल कुमारी के घर बेटी ने जन्म लिया.

दोनों नवजातों के जन्म की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और परिजनों के चेहरे पर खुशी छा गयी. राष्ट्रीय पर्व के दिन बच्चों के जन्म को परिवारों ने खास और यादगार पल बताया.

बेटे का नाम अगस्त, बेटी का भूमि रखने की तैयारी

मुस्तफापुर निवासी उदय ठाकुर ने बेटे के जन्म पर खुशी जताते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन अब उनके परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा. उन्होंने अपने बेटे का नाम अगस्त रखने का फैसला किया है.

वहीं, सिरपतपुर निवासी भीम कुमार गोस्वामी ने बेटी के जन्म को परिवार के लिए सौभाग्य बताया. उन्होंने बेटी का नाम भूमि रखने की बात कही.

जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

पीएचसी प्रभारी डॉ. रेनू कुमारी प्रसाद ने बताया कि दोनों महिलाओं का प्रसव सामान्य तरीके से हुआ है. दोनों नवजात और उनकी माताएं स्वस्थ हैं. अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की आवश्यक देखभाल की.

स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच एक ही दिन अस्पताल में दो बच्चों के जन्म से स्वास्थ्यकर्मियों और परिजनों की खुशी दोगुनी हो गयी. परिजनों ने पीएचसी में उपलब्ध सुविधाओं और प्रसव के दौरान मिली बेहतर व्यवस्था की सराहना की. राष्ट्रीय पर्व के दिन गूंजीं इन दो किलकारियों ने संपतचक पीएचसी के स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भी यादगार बना दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >