Independence Day 2025: भारत छोड़ो आंदोलन में बिहटा के चार गुमनाम वीर हुए थे शहीद, 72 साल पुराने दस्तावेज से हुआ खुलासा

Independence Day 2025: पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. ऐसे में बिहटा की धरती पर शहीद हुए चार गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी सामने आई है. करीब 72 साल पुराने दस्तावेज से इसका खुलासा हुआ है.

Independence Day 2025: देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. बिहार की बात करें तो आजादी के 79 साल बाद बिहटा की धरती पर शहीद हुए चार गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी सामने आई है. बिहार राज्य अभिलेखागार में सुरक्षित 13 फरवरी 1953 की बिहार स्पेशल ब्रांच, सीआईडी रिपोर्ट के अनुसार, 1942 के अगस्त क्रांति आंदोलन में बिहटा के चार क्रांतिकारी शहीद हुए थे जो आज गुमनाम है.

ये सभी क्रांतिकारी हुए थे शहीद…

इनमें बिहटा के गोपाल साह (पिता- रामसेवक साह), कैलाश राउत (पिता- देवलाल राउत, खेदलपुरा), देव लाल साह (पिता- जित्तो साह, अखगांव, थाना संदेश, भोजपुर) और गोपाल साह (पिता- रामगोबिंद साह, सदिसोपुर) ने प्राणों की आहुति दी थी.

1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की कहानी

सदिसोपुर निवासी पत्रकार और शहीदों के वंशज दीपक गुप्ता बताते हैं कि 11 अगस्त 1942 को चारों क्रांतिकारी राघोपुर से सरकारी प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाते हुए बिहटा पहुंचे. यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन और प्रखंड कार्यालय के पास तोड़फोड़ की और तार सेवा को नष्ट कर दिया. इस दौरान मुखबिरों की सूचना पर अंग्रेजी सेना का दस्ता क्रांतिकारियों को दबाते हुए दानापुर छावनी से बिहटा आया और पहले से एक मालगाड़ी को रोककर लूटपाट कर रहे क्रांतिकारियों पर ब्रिटिश सेना ने गोलियां बरसा दीं, जिसमें तीन वीर मौके पर शहीद हो गए.

सदिसोपुर में गोपाल साह की हत्या

वहीं, सदिसोपुर के गोपाल साह ने एक अंग्रेज सैनिक की हत्या कर दी और भाग निकले लेकिन पीछा करते अंग्रेज सैनिकों ने सदिसोपुर देवी स्थान के पास उन्हें भी गोलियों से छलनी कर दिया.

अब प्रशासन से की जा रही ये मांग

इतिहास के पन्नों में दबे इन गुमनाम नायकों की शहादत को आज फिर याद किया जा रहा है. स्थानीय लोगों और शहीदों के वंशजों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके नाम प्रखंड परिसर स्थित शहीद पट्टिका पर अंकित किए जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां इन वीरों की गाथा से प्रेरणा ले सकें.

(बिहटा से मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट)

Also Read: Bus Accident: पश्चिम बंगाल में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, बिहार के 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >