जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन

कर भवन पटना में सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन किया.

पटना. कर भवन पटना में सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण किया. यहां जीविका दीदी की रसोई खुलने के साथ बिहार में कुल 200 तथा पटना में जीविका दीदी की रसोई की संख्या 20 हो गयी. मौके पर जीविका के सीइओ हिमांशु शर्मा, एसीइओ अभिलाषा कुमारी शर्मा, आयुक्त-सह- सचिव, वाणिज्य कर विभाग, डॉ प्रतिमा, जिला परियोजना प्रबंधक, मुकेश कुमार सासमल, राज्य परियोजना प्रबंधक, गैर कृषि, समीर कुमार आदि मौजूद थे. रसोई का संचालन पटना सदर प्रखंड का उदय संकुल संघ करेगा. यहां अधिकारियों व कर्मियों के लिए भोजन निर्धारित दर पर मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >