धनरूआ में ग्रामीणों ने पीएचइडी कर्मी को बनाया बंधक, मारपीट की

धनरूआ प्रखंड की बारीबिगहा पंचायत स्थित हसनपुरा गांव में सोमवार को नल-जल योजना के तहत ठप जलापूर्ति को ठीक करने पहुंचे पीएचइडी कर्मी को आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा घंटों बंधक बनाने, उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.

प्रतिनिधि, मसौढ़ी

धनरूआ प्रखंड की बारीबिगहा पंचायत स्थित हसनपुरा गांव में सोमवार को नल-जल योजना के तहत ठप जलापूर्ति को ठीक करने पहुंचे पीएचइडी कर्मी को आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा घंटों बंधक बनाने, उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.

जानकारी के अनुसार, हसनपुरा वार्ड नंबर 5 में पिछले कई दिनों से नल-जल योजना की मोटर खराब थी. इससे गांव में जलापूर्ति ठप हो गयी थी. ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद नतीजा सिफर रहा, जिससे ग्रामीणों के बीच रोष था. इधर, सोमवार को जब पीएचइडी कर्मी खराब मोटर की मरम्मती के लिए गांव पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और घंटों बंधक बना उसके साथ मारपीट भी की. इधर इसकी जानकारी जब प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी को मिला तो सबसे पहले उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेते हुए ग्रामीण के चंगुल से कर्मियों को मुक्त कराया और बीपीआरओ से इसकी पूरी रिपोर्ट की मांग की है.

इधर पंचायत के मुखिया बबलू कुमार ने बताया कि पीएचइडी के कर्मियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की वजह से पंचायत में पानी की समस्या बनी रहती है. वार्ड नंबर आठ पकौड़ा गांव में नल जल की टंकी दो माह फटी हुई है. कई बार खुद मुखिया द्वारा पीएचइडी को सूचित किया जा चुका है, लेकिन अब तक ठीक नहीं किया जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >