बीजेपी के पास होगी बिहार की कमान, विजय चौधरी बोले- 'बड़ी पार्टी को ही लेना है लीड'

Nitish Kumar: बिहार में सत्ता बदलाव को लेकर अब तस्वीर साफ होती दिख रही है. जेडीयू नेता विजय चौधरी ने साफ कर दिया है कि आगे बीजेपी ही नेतृत्व करेगी. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार बनने की प्रक्रिया शुरू होगी.

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में अब तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के बड़े नेता विजय कुमार चौधरी ने पहली बार खुलकर कह दिया है कि अब आगे की कमान बीजेपी ही संभालेगी. उनका यह बयान इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि अब तक किसी बड़े नेता ने यह साफ नहीं कहा था कि अगला मुख्यमंत्री किस पार्टी से होगा.

जेडीयू से सीएम बनने की संभावना खत्म

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बन सकता है. लेकिन अब तक इस पर कोई साफ बयान नहीं आया था. इसी बीच जेडीयू के कुछ नेता नीतीश के बेटे निशांत कुमार का नाम भी आगे बढ़ा रहे थे. लेकिन विजय चौधरी के बयान के बाद अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि जेडीयू की ओर से सीएम बनने की संभावना खत्म हो गई है.

एनडीए एकजुट, 14 अप्रैल के बाद नई सरकार का गठन

विजय चौधरी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के इस्तीफा देते ही मौजूदा कैबिनेट अपने आप भंग हो जाएगी. इसके बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने बताया कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए वही नेतृत्व करेगी और फैसला भी उसी का होगा. जेडीयू पूरी तरह एनडीए के साथ खड़ी है. माना जा रहा है कि 14 अप्रैल या उसके बाद किसी शुभ दिन नई सरकार का गठन हो सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दिल्ली से लौटने के बाद कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस्तीफे से पहले कैबिनेट बैठक जरूरी नहीं होती. ऐसे में यह संभव है कि राज्यसभा की शपथ लेकर पटना लौटने के बाद नीतीश कुमार कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद नई सरकार बनाने के लिए एनडीए की तरफ से दावा पेश किया जाएगा.

एक संभावना यह भी है कि पहले नया नेता चुना जाए और फिर नीतीश इस्तीफा दें, या फिर इस्तीफे के बाद नया नेता सरकार बनाने का दावा करे. अब सबकी नजर इसी बात पर है कि बिहार में नई सरकार कब और कैसे बनती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सस्पेंस पर तोड़ी चुप्पी

बिहार में नई सरकार गठन का संभावित फॉर्मूला जानिए, जल्द खत्म होगा सस्पेंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >