बिहार में कोहरा और ठंड का डबल अटैक, सभी 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

IMD Patna Alert: बिहार में ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के सभी जिलों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है. न्यूनतम तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

IMD Patna Alert: फिलहाल समूचा बिहार ठंड की मार झेल रहा है. इस वजह से भागलपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है. बिहार को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जानकारी दी है कि 4 और 5 जनवरी तक राज्य के सभी जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

बिहार के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इसके अलावा पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, भागलपुर और बांका में भी सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा. इन जिलों में कुछ स्थानों पर कोहरा थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन ठंड बनी रहेगी.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अपडेट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कैसा रहा तापमान का हाल

बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरा है. अररिया जिले के फारबिसगंज में सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना, गया, नालंदा और भागलपुर जैसे जिलों में तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.

घने कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो रही है. इसका असर बस, ट्रेन और निजी वाहनों की आवाजाही पर पड़ रहा है. मौसम विभाग ने वाहन चालकों को धीरे वाहन चलाने, फॉग लाइट का उपयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन से जुड़ा बड़ा अपडेट, करोड़ों की लागत वाली प्रोजेक्ट से होगा बड़ा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >