Bihar Weather: बिहार के 29 जिलों में अगले 24 घंटे तक जारी रहेगा कंपकंपी और कुहासा का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में शीतलहर का प्रकोप आने वाले 24 घंटे तक जारी रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अपडेट में बताया है कि 23 जनवरी तक बिहार के 29 जिलों में घना कुहासा छाया रहेगा.

Bihar Weather: बिहार के अधिकांश जिले गुरुवार (23 जनवरी) तक शीतलहर के आगोश में रहेंगे. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आइएमडी ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि बिहार के लोगों को अगले 24 घंटे शीतलहर और घने कुहासे की मार झेलनी होगी. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Imd alert

बिहार के 29 जिलों को लेकर अलर्ट

बिहार में कोल्ड-डे और घना कुहासा को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, कटिहार, पटना, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय,मुंगेर, भागलपुर, जमुई, बांका और बेगूसराय शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ी नमी

बिहार के वातावरण में पश्चिमी विक्षोभ से उत्पन्न हुई नमी की मात्रा अचानक बढ़ गयी है. इससे बने कोहरे राज्य के अधिकतर हिस्से को दायरे ले सकता है. इससे अधिकतर जगहों पर कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी. अगले 24 घंटों तक राज्य के अधिकतर हिस्से विशेषकर हिमालय की तराई से सटे क्षेत्र में अति घने और शेष हिस्से में घना कोहरा छा जाने का पूर्वानुमान है. आइएमडी ने कोहरे के मद्देनजर 23 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ठंड के कारण स्कूल बंद

बिहार में ठंड बढ़ने से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवी तक की कक्षाएं 23 जनवरी तक बंद रहेंगी. आठवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह नौ बजे से शाम 3:30 बजे तक चलेंगी. इसे लेकर पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी किया था. बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रखा गया है.

इसे भी पढ़ें: जेडीयू के पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक की लहर, मंत्री बोले- ‘कैमूर के लिए बड़ी क्षति’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >