Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Rain Alert: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है. यह अलर्ट 23 और 24 फरवरी के लिए जारी किया गया है.

Rain Alert: बिहार में एक बार फिर से मौसम का रुख बदलने वाला है. मौसम विभाग के पटना विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार (23 फरवरी) को राज्य के पूर्वी क्षेत्रों के साथ ही 6 जिलों में गरज और तड़क के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि इससे पहले राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व भागों में अगले सात दिनों में अधिकांश दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं 22 फरवरी को गया, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय और अन्य कुछ पूर्वी जिलों में हल्की वर्षा और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है. इसी तरह 23 और 34 फरवरी को भी बिहार के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है.

तापमान में होगी बढ़ोतरी

इधर, मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान डेहरी में 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा बक्सर में सबसे अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस और औरंगाबाद में 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, 19 से 24 फरवरी की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान बढ़कर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मुख्य रूप से पछुआ हवा चलने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण को आसान बनाने के लिए डीएम ने अपनाया ये तरीका, यहां मिलेगी सारी जानकारी

इसे भी पढ़ें: बिहार में रेलवे स्टेशन पर इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिल रही थी लड़की, झाड़ी में ले जाकर 5 हैवानों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >