Nowcast Bihar: बिहार के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Nowcast Bihar: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए प्रदेश के दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट अगले 3 घंटों के लिए हुआ है. इस दौरान लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

सांकेतिक फोटो

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गया, नवादा नवादा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 40-50 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है. इस मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Imd alert

एहतियात बरतने की सलाह

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इस मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों कहा है कि वे सावधानी बरतें. यदि खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान में छिप जाएं. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

आने वाले दिनें में कैसा रहेगा मौसम

आइएमडी पटना ने बिहार के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश का लंबी अवधि का पूर्वानुमान जारी किया है. पूर्वानुमान है कि बिहार में मानसून सीजन में सामान्य या सामान्य से कुछ बारिश हो सकती है. आइएमडी पटना के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर के अनुसार जून से सितंबर के बीच मानसून सीजन में औसत से लगभग 90-104 % बारिश होने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ला नीना की स्थिति बन रही

आइएमडी के अनुसार मानसून के समय में बिहार में बारिश का सामान्य औसत 992.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है. बिहार में 20 जून को मानसून ऑनसेट या सक्रिय हो जाने की संभावना है. आइएमडी ने बताया कि ला नीना की स्थिति भी बनी है. इससे सामान्य से काफी कम बारिश होने की संभावनाएं कम हो जाती है.

आइएमडी के अनुसार मानसून सत्र में मध्य-पूर्व , उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं. शेष बिहार में सामान्य या इससे अधिक बारिश की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: पटना DM ने सभी होटलों के जांच का दिया निर्देश, फिर सूची होगी तैयार, जानें मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >