Bihar Rain Alert: बिहार के इन 18 जिलों में आंधी-बारिश मचाएगी तबाही! मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. राज्य के 18 जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जिलों में तूफानी मौसम ने तबाही मचाई है, जिसमें जान-माल का नुकसान भी हुआ है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ गया है. राज्य के 18 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि 20 जिलों में अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश और 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही

रविवार को आंधी-तूफान और बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. गोपालगंज, मुंगेर और रोहतास में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं, नालंदा में सबसे अधिक 44.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. बगहा, लखीसराय, आरा और भागलपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश और तेज हवा ने तबाही मचाई.

किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं. लखीसराय में प्याज के खेत पानी में डूब गए, जबकि मक्का की फसलें तेज हवा से जमीन पर गिर गईं. इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है.

मौसम विभाग की सतर्क रहने की अपील

बेगूसराय में आंधी-तूफान के कारण 132KV मंझौल-बखरी लाइन का टावर टूट गया, जिससे 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. मौसम वैज्ञानिकों ने 18 अप्रैल के बाद स्थिति सामान्य होने की संभावना जताई है. इस बीच, राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

Also Read: बिहार में फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, 17 साल बाद बड़ा घोटाला हुआ उजागर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >