इग्नू सत्रांत परीक्षा एक दिसंबर से, 33 केंद्रों पर शामिल होंगे 63 हजार से अधिक परीक्षार्थी

पटना क्षेत्रीय केंद्र के अधीन कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, इसमें से तीन परीक्षा केंद्र पटना शहर व आठ परीक्षा केंद्र केंद्रीय व जिला कारागारों में बनाये गये हैं.

संवाददाता, पटना इग्नू के छात्रों की सत्रांत परीक्षा दिसंबर 2025 का आयोजन एक दिसंबर से शुरू हो जायेगा. परीक्षा 14 जनवरी 2026 तक चलेगी. इसके लिए देशभर में कुल 850 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. पटना क्षेत्रीय केंद्र के अधीन कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, इसमें से तीन परीक्षा केंद्र पटना शहर व आठ परीक्षा केंद्र केंद्रीय व जिला कारागारों में बनाये गये हैं. पटना क्षेत्रीय केंद्र के अधीन कुल 63,444 छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे. सत्रांत परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी योग्य इस क्षेत्रीय केंद्र से संबंधित 63,444 परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया या है. एडमिट कार्ड https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login पर उपलब्ध कराया गया है. परीक्षार्थी यूजर आइडी व पासवर्ड से इसे डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. परीक्षा केंद्रों को कहा गया है कि अगर किन्हीं परीक्षार्थी के पास हॉल टिकट नहीं हैं और उनका नाम केंद्र के परीक्षार्थियों की सूची में मौजूद है, तो उन्हें परीक्षा में शामिल कराया जायेगा. परीक्षार्थियों को कहा गया है कि वे परीक्षा हॉल में विश्वविद्यालय द्वारा जारी छात्र पहचान पत्र लेकर आएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >